14 February 2026

उत्तराखंड: इस तिथि में होंगे पंचायती चुनाव

देहरादून। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने उत्तराखंड में पंचायत चुनावों का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार पंचायत चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे, जिनमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।

  • राज्यभर में इस बार कुल 74,499 ग्राम प्रधान, 55,600 ग्राम पंचायत सदस्य, 2,974 क्षेत्र पंचायत सदस्य, और 358 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे।

निर्वाचन कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • 23 जून: जिला निर्वाचन अधिकारी अधिसूचना जारी करेंगे
  • 25 जून – 28 जून: नामांकन पत्र दाखिल करने की अवधि
  • 29 जून – 1 जुलाई: नामांकन पत्रों की जांच
  • 2 जुलाई: नाम वापसी की अंतिम तिथि

चुनाव दो चरणों में होंगे:

  • पहला चरण- 3 जुलाई: चुनाव चिन्ह आवंट, 10 जुलाई: मतदान
  • दूसरा चरण- 8 जुलाई: चुनाव चिन्ह आवंट, 15 जुलाई: मतदान
  • 18 जुलाई: दोनों चरणों की मतगणना

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि पंचायत चुनावों की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं और जिला प्रशासन को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी कर दी गई है।

चुनाव में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे तय कार्यक्रम के अनुसार नामांकन और अन्य प्रक्रियाएं समय से पूरी करें। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्यभर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। गांव-गांव में उम्मीदवारों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है और पंचायत स्तर की सत्ता हासिल करने की होड़ शुरू हो चुकी है।

You may have missed