अल्मोड़ा में खाई में गिरी अल्टो कार, एक ही गांव के चार लोगों की मौत
अल्मोड़ा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे चायखान-बेगानिया मार्ग पर एक आल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है।
अल्मोड़ा में खाई में गिरी अल्टो कार
मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त कार में छह लोग सवार थे। बलिया गांव के पास मारुति अल्टो कार (संख्या यूके 04 जेड-5819) अचानक अनियंत्रित हुई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही लमगड़ा थाना पुलिस, स्थानीय लोग और राहत दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
एक ही गांव के थे चारों मृतक
पुलिस के अनुसार, जान गंवाने वाले सभी मृतक बलिया गांव के लिए निवासी थे। मृतकों की पहचान:-
राजेंद्र सिंह बेलवाल (40 वर्ष), पुत्र नारायण सिंह बेलवाल
जगदीश सिंह (35 वर्ष), पुत्र लक्ष्मण सिंह
लछम सिंह (56 वर्ष), पुत्र प्रताप सिंह
पान सिंह (50 वर्ष), पुत्र बिशन सिंह
दो घायलों को हायर सेंटर रेफर ने
दोनों घायलों को तुरंत ही खाई से निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लमगड़ा ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल अल्मोड़ा (हायर सेंटर) रेफर कर दिया।
क्या है हादसे की वजह?
अभी शुरुआती जांच में खाई में गिरने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की माने तो वाहन में तकनीकी खराबी या फिर तेज रफ्तार के चलते ये हादसा हुआ हो सकता है। फिलहाल इसको लेकर जांच जारी है
