मौसम विभाग ने चमोली सहित इन जिलों में किया येलो अलर्ट जारी
अगले 03 घंटों में ( येल्लो अलर्ट दिनांक 15.7.2025, 08:56 PM बजे से 15.7.2025, 11:59 PM बजे तक ) *जनपद*-देहरादून, टेहरी गढ़वाल, उत्तर काशी, अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, पौडी गढ़वाल, पिथौरागढ, नैनीताल में अलग-अलग स्थानों पर *यथा* – पुरोला, बड़कोट, चकरात, चिन्यालीसौड़, मसूरी, देवल, डीडीहाट, बेरीनाग, कौसानी, चौखुटिया, जिम कॉर्बेट पार्क, रामनगर इसके आस पास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश / गरज के साथ बौछारें / तीव्र बारिश होने की संभावना है।
