17 January 2026

DM सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जौलीग्रांट एयरपोर्ट की एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक हुई।

 

DM सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जौलीग्रांट एयरपोर्ट की एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक हुई।

 

– मुख्य निर्देश

 

– एयरपोर्ट के 10 km संचालन क्षेत्र में पक्षियों व वन्यजीवों की गतिविधियों को नियंत्रित करने हेतु सभी सुरक्षा कदम उठाए जाएँ।

 

– एयरपोर्ट विस्तारीकरण में किसी भी प्रकार की बाधा अनुमन्य नहीं; प्रभावितों को तुरंत मुआवजा वितरण किया जाए।

 

– विस्तारीकरण से राज्य की आय बढ़ेगी, स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और राज्य की संस्कृति विश्व मंच पर प्रदर्शित होगी।

 

– विमान, यात्रियों और आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

 

कूड़ा निस्तारण व स्वच्छता

 

– डोईवाला नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को केशवपुरी डंपिंग यार्ड में कूड़ा निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश।

 

– टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर ट्रामेल व पोकलैंड मशीनें तुरंत खरीदी जाएँ।

 

– जब तक मशीनें नहीं खरीदी जातीं, पालिका के किसी भी प्रस्ताव को स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

 

– डंपिंग यार्ड को टिन शेड से कवर कर, मैनपावर व मशीनें बढ़ाकर कूड़े का शीघत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

– बर्ड हिट एवं वन्यजीव नियंत्रण

 

– बर्ड हिट की घटनाओं को रोकने हेतु एयरपोर्ट के आसपास के कूड़े का नियमित निस्तारण आवश्यक।

 

– एयरपोर्ट के 10 km परिधि में स्थित सभी दुकान, होटल, रेस्टोरेंट की जांच कर नियमानुसार निस्तारण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

– डंपिंग यार्ड विस्थापन

 

– केशवपुरी में स्थित डंपिंग यार्ड को अन्यत्र शिफ्ट करने हेतु एसडीएम डोईवाला को एक सप्ताह में सरकारी भूमि चिन्हित करने के निर्देश।

 

– वर्तमान डंपिंग यार्ड की भूमि श्रेणी भी बताई जाए।

 

– नाली एवं जल निकासी

 

– एयरपोर्ट परिसर के अंदर व बाहर नाली की क्षमता में मौजूदा विसंगति व सफाई की समस्या को सिंचाई विभाग के माध्यम से जल्द से जल्द ठीक किया जाए।

 

– बैठक में उपस्थित अधिकारी

– अपर जिलाधिकारी के. के. मिश्रा, एसडीएम अपर्णा ढौडियाल, विमानपत्तन निदेशक बी. सी. एच. नेगी, उप‑महाप्रबंधक अमित जिन्दल, उप‑महाप्रबंधक अनिल कुमार मस्ताना, प्रबंधक शुभम वत्स, डोईवाला नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एल. एल. शाह, निरीक्षण सचिन सिंह रावत, कुलदीप खत्री आदि।

You may have missed