उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, कई को मिले नए विभाग, आशीष चौहान होंगे देहरादून के नए जिलाधिकारी
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 10 PCS अफसरों के तबादले, कई को मिले नए विभाग
गिरधारी रावत से छिना अल्पसंख्यक कल्याण, इलागिरि को मिला दुग्ध विकास, 10 अफसर इधर से उधर।
शासन ने किए 10 PCS अफसरों के तबादले, हरिद्वार-पौड़ी के ADM भी बदले
सचिवालय से जिला प्रशासन तक फेरबदल, सुन्दर लाल सेमवाल बने अपर सचिव, जितेन्द्र कुमार हरिद्वार के नए ADM
*देहरादून:* शासन ने तत्काल प्रभाव से 10 PCS और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। अपर सचिव कार्मिक गिरधारी सिंह रावत को अल्पसंख्यक कल्याण से हटाकर अब सूचना प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है। वहीं RERA सचिव इलागिरि को दुग्ध विकास का निदेशक बनाया गया है। हरिद्वार और पौड़ी के अपर जिलाधिकारी भी बदल दिए गए हैं। फिन्चाराम को हरिद्वार से पौड़ी और अनिल गर्ब्याल को पौड़ी से परिवहन निगम भेजा गया है।
– *गिरधारी सिंह रावत*: अल्पसंख्यक कल्याण से हटे, अब IT विभाग संभालेंगे
– *इलागिरि*: RERA से हटाकर दुग्ध विकास + महिला डेयरी की निदेशक बनीं
– *अनिल गर्ब्याल*: पौड़ी ADM से हटाकर महाप्रबंधक परिवहन निगम
– *जितेन्द्र कुमार*: प्रमोशन – डिप्टी कलेक्टर से हरिद्वार के ADM बने


