हेमा मालिनी ने सीएम धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड के उत्पादों पर हुई चर्चा
सीएम धामी ने हेमा मालिनी को दिया हाउस ऑफ हिमालयाज़ के उत्पादों का उपहार
उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए हेमा मालिनी का समर्थन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के अम्ब्रेला ब्रांड हाउस ऑफ़ हिमालयाज़ के उत्पाद भेंट किए।
