11 February 2026

419 युवा सैन्य अफसर भारतीय सेना को मिले, 32 कैडेट नौ मित्र देशों की सेनाओं का हिस्सा बनेंगे

भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में पासिंग आउट परेड
श्रीलंका के सेना प्रमुख लासांथा रोड्रिगो ने ली परेड की सलामी
श्रीलंका के सेना प्रमुख आईएमए के पूर्व छात्र हैं
पासिंग आउट परेड में 451 कैडेट पास आउट हुए, जिनमें 32 अन्य देशों के कैडेट्स शामिल
419 युवा सैन्य अफसर भारतीय सेना को मिले
32 कैडेट नौ मित्र देशों की सेनाओं का हिस्सा बनेंगे
आईएमए और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं
अकादमी के एतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर हुई परेड
इसके बाद होने वाली पीपिंग और ओथ सेरेमनी के साथ ही 156वें रेगुलर कोर्स और 139वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के कुल 451 जेंटलमैन कैडेट सेना में शामिल होंगे
आइएमए ने अब तक दिए 66 हजार सैन्य अफसर
आज की परेड के साथ ही आइएमए के नाम देश-विदेश की सेनाओं को 66 हजार से अधिक सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ जाएगा
इनमें मित्र देशों को दिए गए करीब तीन हजार सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं

You may have missed