4 March 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल सहित विभिन्न नगर पालिका अध्यक्षों ने की मुलाक़ात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल सहित विभिन्न नगर पालिका अध्यक्षों ने मुलाक़ात की |

इस अवसर पर उक्त स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत कराया | मुख्यमंत्री ने उन्हें इस विषय पर हर संभव उचित सहायता का आश्वासन दिया |

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका डोईवाला नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका चमोली  संदीप रावत, अध्यक्ष नगर पालिका हरबर्टपुर नीरू देवी, अध्यक्ष नगर पालिका मसूरी मीरा सकलानी आदि मौजूद रहे

You may have missed